
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरियावां। हरियावां गांव में BSNL टॉवर के पास तिराहे पर लगभग 22 दिन पहले एक विद्युत पोल टूट कर सड़क पर गिर गया था जिसके चलते आवागवन पूरी तरफ से बाधित हो गया था जिसके बाद ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जर्जर तारों को खंभे से हटाकर बांस बल्ली के सहारे लटकाकर लाइन चालू कर दी लेकिन सड़क पर पड़े खंभे को हटाना जरूरी नहीं समझा जिसके चलते लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस दौरान सड़क पर पड़े खंभे से टकराकर कई बाइक व साईकिल सवार घायल हो चुके हैं वहीं स्थानीय लोगों की माने तो विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है ग्रामीणों का कहना है कि खंभे को हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दिया गया और मामले में टालमटोल कर दी गई ऐसे में स्थानीय निवासी संजीव गुप्ता, विकास मिश्रा, विशाल अवस्थी, अवधेश सिंह आदि का कहना है कि खंभे को जल्दी ही नही हटाया गया तो हादसा होने से कोई नहीं टाल सकता है









