• September 22, 2024
  • kamalkumar
  • 0


राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने बाढ़ पीडि़तों का दर्द समझा। रविवार को नाव से वह कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गए। जहां पर पीडि़तों से मुलाकात कर उनको भोजन बांटा। साथ ही हरसंभव मद्द का आश्वासन दिया। 


बताते चलें कि जिले में गंगा नदी में आई बाढ़ के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। शासन-प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मद्द का आश्वासन दिया जा रहा है। इसके बाद भी पीडि़तों को राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाके कूड़ागांव, मोर्चा ज्ञानपुर, शिवपुरी व सरेशर आदि गांवों का दौरा किया। मिशन आत्मसंतुष्टि की टीम भी उनके साथ रही। बाद में सभी ने बाढ़ पीडि़तों को भोजन वितरित किया। साथ ही आगे भी मद्द का आश्वासन दिया। बताते चलें कि समाजा सेवी राजवर्धन सिंह पहले भी लोगों की मद्द करते रहे हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *