“साबधानी ही सुरक्षा” नाटिका का मंचन कर लोगो को किया जागरूक

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान 2026” के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय हरदोई के विद्यार्थियों द्वारा “साबधानी ही सुरक्षा” नामक लघु नाटिका का मंचन किया गया। नाटक में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन ‘हेलमेट के उपयोग, नशे में गाड़ी न चलाने, ट्रैफिक सिग्रल का पालन करने आदि महत्वपूर्ण विषयों को अपने अभिनय के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं अमन कुमार दुबे, पूर्णिमा सेन, प्रीति देवी, शिवानी द्विवेदी एवं अनुराग कुमार ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० निखिलेश शरण ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे युवा हमारे राष्ट्र की निधि है। वे सड़क पर स्वयं भी सुरक्षित चले और समाज में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुकता का व्यापक प्रसार करें। अंत में सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डॉ० नमिता त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ० शैलजा शर्मा, डॉ० राज किशोर पांडे, डॉ० अर्पिता मौर्य डॉ० गुरविंदर कौर, डॉ० कृष्ण कुमार कनौजिया, डॉ० शिवम मौर्य, डॉ० गुलशन कुमार आदि प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button