साक्षी महाराज ने किया विशाल रोड शो

राष्ट्रीय प्रस्तावना  सफीपुर-उन्नाव। उन्नाव लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने सफीपुर कस्बे में विशाल रोड  किया जिसमे हजारों की संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों समेत नगर वासियों से राष्ट्र हित में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।रोड शो में भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज के साथ रोड शो में शामिल क्षेत्रीय विधायक बंबा लाल दिवाकर ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजई बनाने के लिए मतदाताओं से अपील की।रोड शो में शामिल बोल्डोजर पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने चढ़ कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की लोगों से अपील की।रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाकर लोगों से एक बार फिर मोदी सरकार को बनाने के लिए साक्षी महाराज को वोट देने के लिए अपील कर जयकारे लगाते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button