सीएम का पुतला फूंकने वाले सपा कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्र्क।

हरदोर्ई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने वाले सपा नेताओं को कोर्ट से राहत मिल गई है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों नेताओं को जमानत दे दी है। जेल से रिहा होने के बाद सपाइयों ने दोनों नेताओं को फूल-मालाओं से लाद दिया। 


बताते चलें कि कुछ दिनों पहले भाजपाइयों ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका था। इसके विरोध में रविवार को सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया। सीएम का पुतला फूंकने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। सपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने रामज्ञान गुप्ता व हरिनाम सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों नेताओं ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनको जमानत दे दी। बुधवार की शाम रामज्ञान गुप्ता व हरिनाम सिंह जेल से रिहा हो गए। इसकी जानकारी होने पर तमाम सपा नेता जेल के बाहर पहुंच गए। वहां पर दोनों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौे पर  पदमराज सिंह यादव आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button