स्मृति दिवस में शहीद पुलिस कर्मियों को किया नमन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोर्ई। रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्घांजलि दी गई। साथ ही शहीदों के परिजनों व पेंशनर्स को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। 


पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सबसे पहले पुलिस लाइन में वर्ष भर में शहीद हुए जवानों को श्रद्घांजलि दी। साथ ही शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नाम पढ़कर सुनाएं। उन्होंने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस की शुरूआत 21 अक्टूबर 1959 में हुई थी। इस दिन चीन सीमा पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ था। जिसमें कई पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। तब से हर साल शहीदों को नमन करने के लिए यह परंपरा डाली गई। इस मौके पर एसपी ने पेंशनर्स व शहीद हुए जवानों के परिजनों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button