स्वतंत्रता दिवस में बेहतरीन सज्जा करने वाले हुए सम्मानित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भवन, प्रतिष्ठान व चौराहों को बेहतर तरीके से सजाने वाले नागरिकों को डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सम्मानित किया। यह सम्मान तीन श्रेणियों में दिए गए पहली श्रेणी चौराहों के लिए, दूसरी श्रेणी राजकीय भवनों तथा तीसरी श्रेणी व्यक्तिगत भवनों व प्रतिष्ठानों के लिए बनाई गयी थी।


विवेकानंद सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विजेताओं का चयन जनपद के समाजसेवियों की एक समिति द्वारा किया गया। चौराहों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार सिनेमा चौराहा की साज सज्जा को मिला। यह सम्मान पूर्व शासकीय अधिवक्ता अविनाश चन्द्र गुप्ता को दिया गया। इसी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार नुमाइश की साज सज्जा हेतु वरिष्ठ समाजसेवी दीन दयाल वर्मा(लल्लू दादा) को  तथा तृतीय पुरस्कार स्वर्ण जयंती चौराहा की साज सज्जा हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका हरदोई विनोद सोलंकी को मिला। राजकीय भवनों व कार्यालयों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जिलाधिकारी कार्यालय-आवास, द्वितीय पुरस्कार पुलिस अधीक्षक कार्यालय-आवास व तृतीय पुरस्कार जिला पंचायत कार्यालय को प्राप्त हुआ। व्यक्तिगत भवनों-प्रतिष्ठानों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दीन दयाल वर्मा(लल्लू दादा), द्वितीय पुरस्कार अविनाश चन्द्र गुप्ता को मिला। तृतीय पुरस्कार घंटाघर रोड को मिला। पेट्रोल पम्प की ओर से पुरस्कार शिशिर अग्रवाल ने प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने चयन समिति की मेहनत व निष्पक्षता की सराहना की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button