हटाया अतिक्रमण, वसूला जुर्माना


राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ। सुषमा खर्कवाल के निर्देश व नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर नगर निगम लखनऊ ने बुधवार को शहर के विभिन्न जोन में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान अस्थायी दुकानों, ठेले, गुमटियों और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई। इस दौरान जुर्माना भी वसूला गया। जोनल अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में बापू भवन से केकेसी पेट्रोल पंप होते हुए चारबाग से राणा प्रताप चौराहे तक तथा विधानसभा मार्ग तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान 02 काउंटर, 05 फ्लेक्स, 01 गुमटी, और 03 टेबल जब्त किए गए। जोन-3रू तीन चरणों में हुआ अभियान, 100 से अधिक ढांचे हटाए गए। जोनल अधिकारी श्री अमरजीत सिंह यादव के निर्देशन में जोन-3 की टीम ने डालीगंज पुल से नवीन मंडी सीतापुर रोड व बंधा रोड तक अभियान चलाकर 70 से अधिक ठेले और 07 झोंपड़ियाँ हटाई गईं। ताड़ीखाना से बाल निकुंज स्कूल तक अभियान में 01 गुमटी, 01 काउंटर जब्त किए गए और 03 टीन शेड हटाए गए। गुडम्बा थाने से सरगम अपार्टमेंट तक कार्रवाई में 37 वेंडर्स, 02 गुमटी, और 02 ठेले हटाए गए। जोनल अधिकारी नंदकिशोर के नेतृत्व में जोन-5 की टीम ने आलमबाग चौराहे से पूरन नगर तक अवैध अस्थायी अतिक्रमण हटाया। इस दौरान 08 ठेले, 05 काउंटर, 03 प्लास्टिक शीट, और 01 प्लास्टिक मेज जब्त की गईं। जोनल अधिकारी मनोज यादव के निर्देशन में जोन-6 में तहसीनगंज चौराहा से ठाकुरगंज चौराहा और कैम्पल रोड से एलाइड हॉस्पिटल तक दोनों पटरीयों पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 17 ठेले, 14 अस्थायी दुकानें, 04 ठेले, 03 तख्त, 01 मुर्गा जाली, 02 कैरेट सामान जब्त किया गया। जोनल अधिकारी अजीत राय व राजस्व निरीक्षक देवी शंकर दुबे के नेतृत्व में पावर हाउस चौराहे से लॉ कॉलेज और श्रवण नगर बिजनौर स्थित मुर्गा मंडी तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 ठेले, 04 मुर्गा जाली, 02 काउंटर, और कई अवैध साइन बोर्ड जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान 5000 का जुर्माना भी वसूला गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button