हरदोई के दस कक्षीय मीटिंग हाल में योग शिविर का उद्घाटन



राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क जिला जज हरदोई के दस कक्षीय मीटिंग हाल में योग शिविर का उद्घाटन जिला जज श्री राजकुमार सिंह ने किया । जिसकी व्यवस्था स्पेशल जज श्रीमती सपना त्रिपाठी जी ने की और योगाभ्यास जनपद के योग गुरु हरिबंश सिंह ने कराया। हरिबंश जी ने योग कराते हुए कहा कि आज बहुत अच्छा दिन है कि  जनपद न्यायाधीश अपने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ योग करने की परम्परा डालने का जो प्रयास  बहुत ही सराहनीय कार्य है इससे आम जन मानष के बीच एक अच्छा संदेश जायेगा और योग करने के लिएलोगों को प्ररेणा मिलेगी। 

     हरिबंश जी ने  योग करने का सही तरीका बताया और नियमित योगाभ्यास करने के लिए कहा जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और निरोग रहे। आज सभी को ग्रीवा चालन, स्कन्ध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, बृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोण आसन आदि कराये और उनके लाभ भी बताये। 

  प्राणायाम में  भस्त्रिका, कपालभाति, वाह्य प्राणायाम, उज्जाई, अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी, उद्गीथ,और ध्यान कराया और लाभ बताये।अन्त में शान्ति पाठ कर समापन किया। सभी अधिकारियों ने बड़ें मनोयोग से किया। उक्त अवसर पर श्रीमती प्रीती श्रीवास्तव, अच्छे लाल सरोज, श्री मनमोहन सिंह, श्रीमती कुसुम लता, श्री हेमेन्द्र कुमार सिंह, श्री भूपेन्द्र प्रताप, श्री लाल बहादुर गोंड, श्रीमती अंजली रानी, श्रीमती अर्शी नूर, श्री संदीप मणि, श्री मोहम्मद जीशान खान, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button