हरदोई: भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, कई घायल

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सवारी लेकर जा रहे आटो और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए।


 हादसे में पांच लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। जबकि कई घायल हैं। यह हादसा बिलग्राम कोतवाली इलाके के रोशनपुर गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना पर भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button