हाईवे पर अज्ञात वाहन ने वृद्घा को मारी टक्कर, मौत

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

धौरहरा खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र पीलीभीत बस्ती मार्ग पर सड़क पार कर रही वृद्घा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्घा की मौके पर ही मौत हो गर्ई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



हादसा खमरिया थाना क्षेत्र में ग्राम खानीपुर के पास हुआ। पिपरिया निवासी अनीता देवी दोपहर एक बजे किसी काम से जा रही थी। बताते हैं कि सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों की नजर पड़ी तो अनीता देवी बुरी तरह से कराह रहीं थी। आनन-फानन में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, हालांकि तब तक अनीता देवी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button