हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में “माई ज्योति चढ़ जाला” भजन की धूम

 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ: लखनऊ के आशियाना स्थित स्मृति उपवन में आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव ने सांस्कृतिक समागम से दर्शकों का दिल जीत लिया। माँ गायत्री जन सेवा संस्थान और नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत समिति अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और गुंजन वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की। पहले सांस्कृतिक संध्या पर “माई ज्योति चढ़ जाला” भजन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद शबाब अली ने “अरे द्वारपालो कन्हैया से पूछो” और इंद्रेश कुमार ने “नज़र के सामने जिगर के पास…” जैसी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। “सुहाना सफर” और “ये मौसम हंसी” जैसे गीतों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।


स्वरांजलि सांस्कृतिक संस्था के निर्देशक इंजी दिनेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गायन, नृत्य और भजन गायन के कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। गायन में इंजी दिनेश कुमार श्रीवास्तव, श्री फैसल नसीम, श्री प्रवीण श्रीवास्तव, श्री राकेश रावत, श्री बालकृष्ण शर्मा, श्रीमती अंजू रंजन, श्रीमती प्रतिभा रानी, और श्रीमती रचना खरे ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। नृत्य में कुमारी उन्नतिश्री, नैना श्रीवास्तव, लक्षिता पांडेय और अन्या त्रिवेदी ने भरतनाट्यम और कत्थक की प्रस्तुतियां दीं। वादन और भजन गायन में श्री आयुष, कामरान और सुशिल ने अद्भुत कला का प्रदर्शन किया।


इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव समिति के विनय दुबे, रनवीर सिंह, समीर शेख, हेमू चौरसिया और विवेक सिंह भी उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला आर जे और मनीष पंडित जी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button