हिंदू धर्म अपनाया तो धमका रहे हैं रिश्तेदार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। एक युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर शादी कर ली। अब महिला के रिश्तेदार उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहे हैं। कुछ यही आरोप लगाते हुए महिला ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच की तो मामला दुकान खाली कराने का निकला।


कुछ दिनों पहले माधव नगर थाना क्षे़त्र के नेहरू नगर निवासी एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें महिला अपना नाम सीमा कश्यप बता रही है। साथ ही महिला का कहना है कि उसने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाया था और निर्भय कश्यप से शादी कर ली थी। उसका एक बेटा भी है। महिला का आरोप है कि अब उसके रिश्तेदार धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि उसका पति और बेटा भी धर्म परिवर्तन करे। महिला के अनुसार उसने पुलिस के आला अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वायरल वीडियो में महिला परेशान होकर आत्महत्या तक करने की भी बात कह रही है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने पूरे प्रकरण की जांच कराई तो मामला कुछ और ही निकला। अधिकारियों के अनुसार सीमा कश्यप के पति निर्भय कश्यप एक अंडे की दुकान करते थे। जो निजामुद्दीन के मकान में थी। जिसमें किराया न चुकाने के कारण निजामुद्दीन ने दुकान को खाली करा दिया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद आया है। इसमें धर्म परिवर्तन का दबाव देने जो आरोप लगाया है, उसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button