
गोला गोकर्णनाथ खीरी फ़रधन-रजागंज रेलवे ट्रैक पर करनपुर के समीप हेडफोन लगाकर बात करते हुए रेल लाइन पार कर रहे युवक की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई।करनपुर निवासी धीरेन्द्र गौतम पुत्र ऋषि कुमार 18 वर्ष सुबह नौ बजे मोटरसाइकिल से भगवान बौद्ध के मंदिर पर वाइक खडी कर शौच के लिए रेलवे ट्रैक पार करते समय आरहे रेलइंजन से टकरा गया जिससे शरीर छत विछत हो गया।मौके पर पहुंचे की मैंन रामसिंह ने रेलवे पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे ,पहचान होते ही चीख पुकार मच गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है, वहीं दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।








