निःशुल्क नेत्र शिविर में 1070 मरीजों नें कराया पंजीकरण 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : शुक्रवार को विकास खंड भरावन के महीठा गांव में मां मंशा देवी मन्दिर के प्रांगण में राजकुमार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निः शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। संडीला विधानसभा के भाजपा नेता पंकज शुक्ला नें बताया  क्षेत्र में कई जगहों पर सामाजिक कार्य की भावना से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगातार जारी रहेगा। और बताया सीतापुर आँख अस्पताल के प्रशिक्षित चिकित्सको द्वारा महीठा में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ श्रुति सक्सेना नें बताया 1070 मरीजों नें पंजीकरण कराया जिसमे मोतियाबिंद, सुगर बी पी, आँख आई ओ पी की जांच सहयोगी चिकित्सक डॉ. चांदनी त्रिवेदी, डॉ. शहनवाज द्वारा की गई। और 73 मरीजों को निःशुल्क बस सेवा से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए सीतापुर आँख अस्पताल भेजा गया। निः शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला,बाबू जी नेवादा, पुत्तनी शुक्ला, भोला शुक्ला मनमोहन शुक्ला, रामजी रामू सिंह रैकवार विनय कुमार तिवारी सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button