शाहजहांपुर में इको और बाइक की टक्कर में 6 की मौत, 1 गंभीर घायल

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  शाहजहांपुर : थाना मदनापुर क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक पर सवार चार लोग अनियंत्रित होकर सामने से आ रही इको कार से टकरा गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इको कार में सवार दो अन्य लोगों की भी जान चली गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button