• September 20, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।।

हरदोर्ई। जमीन पैमाइश को लेकर हुए विवाद में कुछ महिलाओं ने दबंगई दिखार्ई। दबंग महिलाओं ने दुकान में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही छप्पर गिरा दिया। समझाने आए लोगों के साथ भी अभद्रता की। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


मामला पिहानी थाना क्षेत्र के कुल्लावर तिराहे का है। यहां पर एक जमीन का विवाद चल रहा हैै। मामला प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा तो तहसीलदार शाहाबाद के आदेश पर राजस्व विभाग व पिहानी थाना पुलिस ने जमीन का चिन्हींकरण किया। इसके बाद एक पक्ष को वहां पर दुकान रखने की इजाजत दे दी। अधिकारियों के इस फैसले के बाद इस मामले में दूसरे पक्ष की कुछ महिलाओं ने दबंगई दिखाई। महिलाओं ने दुकान में घुसकर उपद्रव करते हुए तोडफ़ोड़ करनी शुरू कर दी। समझाने आए लोगों के साथ भी अभद्रता की। इतना ही नहीं दुकान के बाहर रखा छप्पर भी तोड़ दिया। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *