“हरदोई के सुरसा क्षेत्र में शिक्षाविद व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार मिश्र की 10वीं पुण्यतिथि पर हवन-पूजन, कन्याभोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।“
हाइलाइट्स :
- डॉ. हरिशंकर मिश्र ग्रुप ऑफ कॉलेजेज मलिहामऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
- हवन-पूजन, कन्याभोज और विशाल भंडारे का आयोजन
- आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
- शिक्षा और समाजसेवा में संजय मिश्र के योगदान को किया गया याद
- हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
हरदोई: जनपद हरदोई के सुरसा क्षेत्र के शिक्षाविद एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय संजय कुमार मिश्र की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवारीजनों और इष्ट मित्रों द्वारा डॉ. हरिशंकर मिश्र ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मलिहामऊ के प्रांगण में श्रद्धा और सेवा से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसके पश्चात कन्याभोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्र की कन्याओं सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने स्वर्गीय संजय कुमार मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के आयोजक एवं डॉ. हरिशंकर मिश्र ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संरक्षक धनंजय मिश्र ने कहा—
“बड़े भैया संजय मिश्र हमेशा क्षेत्र में शिक्षा के नए आयाम स्थापित करने के लिए समर्पित रहे। गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना उनके जीवन का उद्देश्य था।”
वक्ताओं ने कहा कि संजय कुमार मिश्र ने शिक्षा के क्षेत्र में जो बीज बोया, वही आज एक वटवृक्ष के रूप में समाज को दिशा दे रहा है। उनकी लोकप्रियता और कार्यों की सराहना आज भी पूरे क्षेत्र में की जाती है।
गौरतलब है कि 28 दिसंबर 2016 को अपने पिता स्व. डॉ. हरिशंकर मिश्र की स्मृति में स्थापित इसी महाविद्यालय परिसर में ही संजय कुमार मिश्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया था।
हवन-पूजन के पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से
राहुल मिश्रा, डॉ. शुभम मिश्रा, मनमोहन मिश्र, सचिन मिश्र, शैशव त्रिपाठी, डॉ. प्रभात दीक्षित, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, रविनारायन मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, आत्माराम पाठक, शिवरतनेश, आदर्श दीक्षित, प्रशांत मिश्रा, मानवेन्द्र शुक्ला, नरेश दीक्षित, पुरुषोत्तम सिंह, सुमित सिंह, सत्यपाल, बहाउद्दीन, नरसिंह यादव, पूर्व प्रमुख महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रधान, बीडीसी सदस्य और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
हजारों लोगों ने स्वर्गीय संजय कुमार मिश्र को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया।



















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































