मैलगंज में देशभक्ति को नमन: सेठ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता स्मृति द्वार का भव्य अनावरण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : गोला गोकर्णनाथ खीरी : मैगलगंज में औरंगाबाद–लखीमपुर रोड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सेठ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता की स्मृति में निर्मित भव्य स्मृति द्वार का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। यह स्मृति द्वार उनके राष्ट्रसेवा, त्याग और बलिदान को समर्पित है। इस सराहनीय पहल के लिए क्षेत्रवासियों ने लखीमपुर के लोकप्रिय जननेता, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनूप गुप्ता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सेठ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने। उनके सम्मान में स्मृति द्वार का निर्माण आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवंत रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय जनमानस का मानना है कि अनूप गुप्ता के विशेष प्रयासों और सक्रिय पहल से ही यह स्मृति द्वार साकार हो सका।

क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्मृति द्वार न केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बलिदान को चिरस्थायी सम्मान देगा, बल्कि युवाओं और आमजन को भी राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देगा। यह पहल स्थानीय समुदाय के लिए गर्व का विषय बन गई है और जनसेवा के प्रति अनूप गुप्ता की प्रतिबद्धता व दूरदर्शिता को भी रेखांकित करती । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button