पुलिस लाइन में एडीजी जोन लखनऊ और पुलिस कमिश्नर ने किया योग

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ। लखनऊ पुलिस लाइन में 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस अधिकारियों से लेकर पुलिस कर्मियों तक ने योगाभ्यास किया। सुबह छह बजे महानगर स्थित पुलिस लाइन में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान एडीजी जोन एसबी शिरडकर, लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर के साथ लखनऊ जोन और पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी शामिल हुए। योगाभ्यास कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिस कार्मिकों को योग के महत्व और फायदों के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य, निरोगी रहने के लिए नियमित योगाभ्यास के लिये प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button