नैमिषारण्य 84 कोसी परिक्रमा को लेकर प्रशासन अलर्ट तैयारियां तेज 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : नैमिषारण्य 84 कोसीय परिक्रमा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नायब तहसीलदार संडीला आकांक्षा अग्निहोत्री  ने राजस्व टीम व पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचकर  गुरुवार को पुलिस चौकी से नहर पुल तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे बने पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि  वे स्वयं अपना अतिक्रमण तत्काल हटा लें व बने नाले के अंदर सीमा में दुकान लगाएं । नायब तहसीलदार ने कहा कि 20 फरवरी को नगवा कोथावां पड़ाव पर परिक्रमार्थियों के पहुंचने में अब बहुत कम समय शेष रह गया है।  परिक्रमा में आए हुए संत महात्माओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसी के चलते प्रशासन ने सड़क किनारे से अतिक्रमण को हटवाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button