आलमबाग पुलिस की होशियारी से मिला ₹14,000 का फोन!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : अगर आपका मोबाइल खो गया है तो चिंता छोड़िए, क्योंकि लखनऊ की आलमबाग पुलिस ने साबित कर दिया है कि तकनीक और तत्परता का तड़का लग जाए तो खोया मोबाइल भी वापस आ सकता है!

करीब ₹14,000 की कीमत वाला Realme 2pro मोबाइल जब एक शख्स का गुम हुआ, तब उसकी उम्मीदें टूट चुकी थीं। लेकिन CEIR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और आलमबाग थाने की पुलिस की मुस्तैदी ने कमाल कर दिखाया।

एसआई अभय प्रताप मल्ल और प्रभारी निरीक्षक सुबोध चंद्र की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मोबाइल को ट्रेस किया और असली मालिक तक पहुंचाया। मोबाइल मिलते ही खुशी से झूम उठे मालिक ने पुलिस का दिल से आभार जताया।

बरामदगी टीम:

  • एसआई सुबोध चंद्र
  • कांस्टेबल पंकज कुमार
  • कंप्यूटर ऑपरेटर चरायन पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button