‘एनिमल 2’ पर आया बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर निभाएंगे हीरो-विलेन दोनों किरदार

Animal 2 Update: “संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल पार्क’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रणबीर कपूर निभाएंगे डबल रोल, 2027 में शुरू होगी शूटिंग। जानिए पूरी डिटेल।

हाइलाइट्स :

  • ‘एनिमल’ के सीक्वल का नाम होगा Animal Park
  • रणबीर कपूर निभाएंगे डबल रोल
  • हीरो रणविजय के साथ विलेन अजीज भी बनेंगे रणबीर
  • संदीप रेड्डी वांगा ने किया टाइटल और शूटिंग डेट का खुलासा

हैदराबाद। फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर एनिमल के दूसरे पार्ट का नाम ‘एनिमल पार्क’ रखा गया है। इस बात का खुलासा जापान में आयोजित एनिमल के प्रीमियर के दौरान एक वर्चुअल प्रेस मीट में किया गया।

संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि एनिमल पार्क में कहानी और भी ज्यादा गहरी और इंटेंस होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में सिर्फ रणविजय ही नहीं बल्कि कई और “एनिमल्स” होंगे। खास बात यह है कि विलेन अजीज भी एक एनिमल है, इसलिए दोनों भाइयों के बीच की लड़ाई को दिखाने के लिए ‘एनिमल पार्क’ सबसे उपयुक्त टाइटल लगा।

2027 में शुरू होगी शूटिंग

फिल्म मेकर ने साफ किया कि उनकी मौजूदा फिल्म पूरी होने के बाद ही एनिमल पार्क फ्लोर पर आएगी। योजना के मुताबिक 2027 के मध्य में फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।

रणबीर कपूर का डबल रोल

इस वर्चुअल इवेंट में रणबीर कपूर भी जूम कॉल के जरिए शामिल हुए। उन्होंने खुलासा किया कि वह एनिमल पार्क में डबल रोल निभाने जा रहे हैं। रणबीर एक बार फिर रणविजय सिंह के किरदार में नजर आएंगे, वहीं दूसरी ओर वह विलेन अजीज का रोल भी निभाएंगे।

रणबीर कपूर ने कहा कि संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करना उनके लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने बताया कि पार्ट वन की शूटिंग के दौरान ही पार्ट टू की कहानी निर्देशक के दिमाग में पूरी तरह साफ थी, जो एक कलाकार के तौर पर उनके लिए बेहद रोमांचक है।

फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट

एनिमल पार्क को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त क्रेज है। रणबीर कपूर का डबल रोल और संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्शन स्टाइल इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button