ई-लॉटरी से शेष दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित, स्वच्छ भारत मिशन समिति की बैठक 18 मार्च को

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जानकारी दी कि प्रथम चरण की ई-लॉटरी के बाद जनपद की शेष चार दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें दो कंपोजिट शॉप (बेहटागोकुल और नवाबगंज साण्डी) तथा दो भांग की दुकानें (बिलग्राम चुंगी और बावन चुंगी) शामिल हैं। इच्छुक व्यक्ति 23 मार्च 2025 की सायं 05 बजे तक exciseelotteryup.upsdc.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दुकानों की सूची, शर्तें व अन्य विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

इसके अलावा, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति एवं गोवर्धन सेल की बैठक 18 मार्च 2025 को सायं 04 बजे स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर प्रतिभाग करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button