अर्कवंशी समाज ने लोकसभा अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी गोला को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला : अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट भारत की महिला जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी श्रीमती एच.डी. सिंह अर्कवंशी के नेतृत्व में अर्कवंशी समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी गोला को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से संसद के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि विगत शीतकालीन सत्र के दौरान लोकमहत्व के मुद्दे पर चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश के मिश्रिख सांसद अशोक रावत द्वारा संडीला संस्थापक, अर्कवंशी समाज के कुल गौरव महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के इतिहास से कथित छेड़छाड़ करते हुए अमर्यादित व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया। सांसद द्वारा उन्हें दूसरी जाति का बताकर अर्कवंशी समाज के गौरव को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए समाज ने कड़ा विरोध जताया। समाज की ओर से मांग की गई कि उक्त बयान को संसद की कार्यवाही से हटाया जाए तथा भविष्य में इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना वक्तव्यों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सदन में

आवश्यक नियम बनाए जाएं, जिससे समाज में जातीय टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो और आपसी सौहार्द, सद्भाव व भाईचारा बना रहे। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सभी भारतीय हैं और राष्ट्र सर्वोपरि है। ज्ञापन सौंपने के दौरान श्रीमती एच.डी. सिंह अर्कवंशी के साथ सविता सिंह अर्कवंशी, भावना अर्कवंशी, आरती अर्कवंशी, एडवोकेट आनंद सिंह अर्कवंशी, दीपक सिंह रघुनायक अर्कवंशी, बबलू सिंह अर्कवंशी, रिंकू अर्कवंशी, सुभाष कुमार अर्कवंशी, संजय अर्कवंशी, एडवोकेट सरवन सिंह अर्कवंशी, रमाशंकर अर्कवंशी, एडवोकेट मनोज सिंह, सत्यदेव कुमार सिंह अर्कवंशी, विपिन अर्कवंशी, शिवपाल सिंह, निर्मल सिंह अर्कवंशी, दिनेश सिंह, दीपक सिंह अर्कवंशी, भानू सिंह अर्कवंशी सहित बड़ी संख्या में अर्कवंशी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button