लखनऊ में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी! क्या यह अकेली वारदात या पीछे है संगठित गिरोह?

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ :  इटौंजा थाना क्षेत्र में माँ दुर्गा ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो इस वारदात में शामिल थे।

चोरी की यह घटना 25 मार्च 2025 की रात को हुई थी, जिसके संबंध में 26 मार्च को मामला दर्ज किया गया। पुलिस की टीम ने सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की मदद से 28 मार्च को बहराइच जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र से दो आरोपियों—शिवम व सुभाष—को गिरफ्तार किया। इनके साथ तीसरे आरोपी शिवराज कश्यप को भी पकड़ा गया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार (UP32EZ2303) बरामद की, जिसमें चोरी का सामान छिपाया गया था। तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में चुराए गए जेवरात, 400 ग्राम चांदी, लोहे के सलाखें और अन्य सामग्री भी मिली।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने महिला थाना क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया है, जिसमें लेप्टॉप, कॉस्मेटिक्स और अन्य महंगे सामान की चोरी की गई थी। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह सिर्फ एक चोरी की वारदात थी, या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है? पुलिस जांच जारी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button