Chief Minister Himanta ने Arun Jaitley की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके योगदान लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अरुण जेटली को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। दूरदर्शी नेता, असाधारण सांसद और भारत के सार्वजनिक जीवन की मार्गदर्शक शक्ति रहे जेटली के योगदान देशभर में अनगिनत लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी जयंती पर हम उनकी विरासत, उनकी बुद्धिमत्ता और देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को याद करते हैं। उनकी यादें ईमानदारी और सेवा की प्रकाश-स्तंभ बनकर सदैव चमकती रहें।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता जेटली ने देश के वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अगस्त 2019 में उनका निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button