लखनऊ में नागरिक सुविधा दिवस, समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

लखनऊ— शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की समस्याओं के समाधान हेतु स्मार्ट सिटी ऑफिस (लालबाग) में नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन, लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, यातायात विभाग, लेसा, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और आवास विकास के अधिकारी मौजूद रहकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर रहे हैं।

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने स्मार्ट सिटी ऑफिस (लालबाग) पहुंचकर जन सुनवाई की। उन्होंने निर्देश दिया कि नागरिक सुविधा दिवस में आए सभी प्रकरणों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस आयोजन का उद्देश्य शहरी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button