सी.एम.एस. केब्रिज टीम को ‘बेस्ट इन साउथ एशिया’ और ‘सस्टेनेबिलिटी अवार्ड’ में वैश्विक सम्मान

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस की केम्ब्रिज सेक्शन की छात्रों की टीम ने इंटरनेशनल साइंस प्रतियोगिता में ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए ‘बेस्ट इन साउथ एशिया अवार्ड-2025’ और ‘सस्टेनेबिलिटी अवार्ड-2025’ अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता लंदन के गोर्थ हाउस में आयोजित की गई थी, जहां सी.एम.एस. के छात्रों की टीम ने अपनी प्रस्तुति ‘हाइड्रो एनर्जी सस्टेनेबल फ्यूचर’ के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय जजों का दिल जीत लिया।

इस टीम में शायमा सिद्दीकी, आदिल सख्सैना, रूहा इन्ज़माम, शरण्य वत्स एवं आरिश शामिल थे। छात्रों ने पानी की ऊर्जा से टिकाऊ भविष्य की संकल्पना को विज्ञान, व्यापार, सामाजिक व पर्यावरणीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया, जिससे निर्णायकों ने काफी प्रभावित होकर उन्हें दो-दो प्रतिष्ठित अवार्डों से नवाज़ा।

सी.एम.एस. की संस्थापक-निदेशिका डा. भारती गांधी ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देते हुए इसे विद्यालय की शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रतीक बताया। सी.एम.एस. प्रेसीडेंट प्रो. गीता गांधी किंगडन ने कहा कि यह सम्मान छात्रों की वैश्विक सोच, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रमाण है।

विद्यालय के हेड ऑफ केम्ब्रिज सेक्शन श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि यह प्रतियोगिता छात्रों को विश्व स्तर पर प्रस्तुति देने का अवसर देती है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। सी.एम.एस. की यह उपलब्धि न केवल लखनऊ बल्कि देशभर के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button