ड्राइंग कम्पटीशन में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की कक्षा-2 की प्रतिभाशाली छात्रा रेजल खान ने अन्तर-विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त चाइल्ड ड्रीम बूस्टर हब के संयोजकत्व में आयोजित हुई, जिसमें कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स, ऋषि खन्ना ने दी है। खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी कलात्मक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ ही रचनात्मक सोच का प्रभावशाली उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजकों ने विद्यालय की इस प्रतिभाशाली छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं संवारने हेतु छोटी उम्र से ही प्रोत्साहित करता है, साथ ही विभिन्न रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है, जिससे आगे चलकर ये छात्र विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उपयोग कर मानवता का कल्याण करने में सक्षम बन सकें। खन्ना ने आगे कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की संतुलित एवं उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने को संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button