सी.एम.एस. शिक्षिका ‘ग्रीन अर्थ अवार्ड’ से सम्मानित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस की शिक्षिका एवं इन्वायर्नमेन्ट कोआर्डिनेटर शालिनी श्रीवास्तव को ‘ग्रीन अर्थ अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। शालिनी को यह सम्मान पर्यावरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के बारे में छात्रों व युवा पीढ़ी को जागरूक व शिक्षित करने हेतु प्रदान किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस उपलब्धि हेतु शालिनी श्रीवास्तव को बधाई दी है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है। खन्ना ने बताया कि पर्यावरण के क्षेत्र में अग्रगी संस्था यूनिफ्यूजन ग्लोबल के तत्वावधान में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में जर्मनी के पर्यावरणविद् स्टीफन वोग्ट ने शालिनी श्रीवास्तव को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा। शालिनी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करने में सतत प्रयासरत हैं। शालिनी के नेतृत्व में सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के छात्रों ने ‘सस्टेनबिलिटी एवं बायोडायवर्सिटी’ पर उल्लेखनीय कार्य किया है एवं पर्यावरण संरक्षण की कई परियोजनाओं को संचालित किया है, जिसने छात्रों में न केवल पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया है अपितु सतत् विकास हेतु एक आदर्श विश्व नागरिक बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया है।
खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षक व छात्र सामाजिक जागरूकता के प्रयासों में सदैव ही अग्रणी रहे है। सी.एम.एस. का मानना है कि जल, ऊर्जा व पर्यावरण जैसे विषयों पर लोगों के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन बहुत जरूरी है। इन्ही विचारों के तहत सी.एम.एस. शिक्षक अपने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण आदि विषयों पर जागरूक कर समाज का सजग प्रहरी बनाने को संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button