अपराधों पर पूर्ण अंकुश लगाना मेरी प्राथमिकता- ब्रजेश राय

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  शाहाबाद हरदोई : कोतवाली के नवागत प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश राय ने चार्ज लेने के काफी दिन बाद रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे पत्रकारों से परिचय प्राप्त कर अपनी प्राथमिकताओं से रूबरू करवाया। उन्होंने कहा कोतवाली क्षेत्र में किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध उनके द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी। जनपद में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा चलाए जा यातायात अभियान में कोतवाली क्षेत्र के निवासी बाइक सवारों से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर उन्होंने दुख प्रकट किया। श्री राय ने कहा हेलमेट लगाने से बाइक चालक की खुद की सुरक्षा है। जनपद में बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने से कई बाइक चालकों की जान चली गई। उन्होंने ई रिक्शा चालकों द्वारा अधिक सवारी बैठा कर बीच सड़क पर रोकने से लगने वाले जाम के बारे में रिक्शा चालकों को साइड में रिक्शा रोकने की अपील की। उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से कस्बे के दुकानदारों से भी सड़क पर दुकान का सामान न लगाने की अपील करते हुए जाम मुक्त सड़क के लिए प्रेरित किया।उन्होंने पत्रकारों से भी जनसमस्याओं पर सुझाव लिए। इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर शिव गोपाल,चौकी इंचार्ज जामा मस्जिद रजनीश त्रिपाठी सहित उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button