कांग्रेस स्थापना दिवस 2025: 140 वर्षों की विरासत, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प – अविनाश पाण्डेय

“कांग्रेस स्थापना के 140 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। अविनाश पाण्डेय और अजय राय ने संविधान, लोकतंत्र और 2027 की तैयारी पर दिया बड़ा संदेश।”

हाइलाइट्स :

  • कांग्रेस स्थापना के 140 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजन
  • महात्मा गांधी, नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
  • अविनाश पाण्डेय बोले – कांग्रेस केवल पार्टी नहीं, देश की आत्मा है
  • अजय राय का ऐलान – 2027 में कांग्रेस की मजबूती तय
  • आर्ट पिक्चर गैलरी के माध्यम से कांग्रेस इतिहास का जीवंत प्रदर्शन

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के 140 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार राजीव गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी ने पार्टी ध्वज फहराया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प दिलाया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष आर्ट पिक्चर गैलरी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें आज़ादी से पूर्व और बाद तक कांग्रेस के ऐतिहासिक अधिवेशनों, फैसलों, उद्देश्यों और देश के लिए त्याग-बलिदान देने वाले महापुरुषों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अविनाश पाण्डेय जी ने कहा कि

“कांग्रेस केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि देश की आत्मा और विचारधारा है। इसी पार्टी ने देश को आज़ादी दिलाई और संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकता की मजबूत नींव रखी।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसान, मजदूर, महिला, युवा, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी ने कहा कि

“उत्तर प्रदेश से उठने वाला यह संदेश पूरे देश में जाएगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता आज पूरी निष्ठा से खड़ा है और आने वाला वर्ष 2027 कांग्रेस के लिए निर्णायक होगा।”

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उ0प्र0 प्रदीप नरवाल, प्रख्यात इतिहासकार डॉ. अशोक पाण्डेय, प्रसिद्ध लेखक एवं दलित चिंतक एच.एल. दुसाध सहित अनेक वक्ताओं ने कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका और वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों पर अपने विचार रखे।

अंत में अविनाश पाण्डेय जी ने आर्ट गैलरी की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के सभी 18 मंडलों में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button