पुलिस मुठभेड़ में पचास हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार !

दिनेश दुबे कन्नौज:यूपी के कन्नौज से बड़ी खबर है ! जहां 50 हजार रुपए के ईनामी डकैत को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल भी हुआ है, उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ! बदमाश के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और एक खोखा सहित पांच हजार रुपए भी बरामद किए हैं !
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक बीती रात जिले की एसओजी प्रभारी कमल भाटी और सदर कोतवाल दीपक दुबे संयुक्त रूप से अपनी अपनी गाड़ियों से गश्त पर निकले हुए थे ! पुलिस की दोनो गाड़ियां क्षेत्र के अहमदपुर रौनी के पास से गुजर रहीं थी। इस दौरान सड़क से खेतों की ओर एक व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उस संदिग्ध व्यक्ति को टोंका तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बचाव में पुलिस द्वारा की गई संयुक्त फायरिंग में भाग रहा बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया ! पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे घेराबंदी करते हुए पुलिस ने दबोच लिया। घटना की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ! बदमाश के पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक कारतूस के खोखे सहित 5 हजार रुपए की नकदी बरामद की गई है ! पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश की शिनाख्त शातिर बदमाश सुल्तान मोंगिया के रूप में की गई है जो गैंगस्टर एक्ट में कन्नौज पुलिस का वांछित अभियुक्त है ! उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है ।
पुलिस के मुताबिक 29 जून 2023 को कन्नौज शहर के मकरंदनगर में इत्र व्यवसाई विमलेश तिवारी "विम्मू" के घर पड़ी लाखों रुपए की डकैती और लाइसेंसी लूट की घटना में मध्य प्रदेश के जनपद गुना निवासी सुल्तान मोंगिया नामक ये शातिर बदमाश भी शामिल था। चूंकि डकैती के दौरान इत्र व्यवसाई की लाइसेंसी रिवाल्वर भी लूटी गई थी। इसलिए घटना के खुलासे में पुलिस की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी ! शहर के व्यस्ततम इलाके के साथ ही चंद कदमों पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद हुई दुस्साहसिक घटना होने से पूरे पुलिस जोन में सनसनी फैल गई थी। यही नहीं सत्तापक्ष ने जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को भी निशाना बनाया था। किंतु तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के विशेष प्रयास से 11 जुलाई 2023 को लूटी गई रिवाल्वर सहित पूरा मॉल बरामद किया गया था। यही नहीं उस समय के भी एसओजी प्रभारी के रूप में प्रदेश के चर्चित उप निरीक्षक कमल भाटी इस अभियुक्त सहित पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया था। लेकिन जेल जाने बाद ये बदमाश छूट गया था। इस बीच कन्नौज पुलिस की रिपोर्ट और बदमाश की हिस्ट्रीशीट के आधार पर इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी जिसमें ये अभियुक्त वांछित था। पुलिस ने अभियुक्त सुल्तान मोंगिया सहित इसके एक अन्य साथी पर पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त सुल्तान मोंगिया पिछले डेढ़ साल से फरार था।
कन्नौज शहर के मकरंदनगर में इत्र व्यवसाई के घर लाखों की डकैती और रिवाल्वर लूट की घटना में शामिल था मध्य प्रदेश के जनपद गुना निवासी अंतर्राज्यीय शातिर बदमाश सुल्तान मोंगिया !
पिछले डेढ़ साल से कन्नौज में लगाए गए गैंगस्टर एक्ट में वांछित था ये शातिर अभियुक्त !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button