स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर खीरी : विवेक ज्ञानस्थली एकेडमी गूमचीनी सीबीएसई बोर्ड में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में 28 खीरी लोक सभा सांसद उत्कर्ष वर्मा रहे।कालेज के प्रबन्धक रघुवीर सिंह यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।शनिवार को वार्षिकोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा सांसद उत्कर्ष वर्मा रहे।इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य,गीत और नाटक का मंचन किया वहीं उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है नयी ऊंचाइयों को कैसे छूना है यह सीखने का मौका मिलता है वहीं कालेज के प्रबंधक रघुवीर सिंह यादव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ कला व खेल में भी रुचि रखनी चाहिये।कालेज में आए हुए गणमान्य लोगों द्वारा अपने अपने विचार प्रकट किए।स्कूल के छात्र छात्राओं को उपहार स्वरूप भेट किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र छात्राएं शिक्षक एवं शिक्षिका सहित अभिभावकों के साथ नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button