अपने पिता के घर गई महिला की लाश मिली गाने के खेत में गांव में मचा हड़कंप 

अजान खीरी : तहसील गोला क्षेत्र के थाना मैलानी चौकी के अंतर्गत ग्राम किशनपुर की महिला का गन्ने के खेत में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार पहली पत्नी दिल्ली में रहती है जो कि  पहली पत्नी से इब्राहिम के दो बच्चे भी हैं पहली पत्नी की रजामंदी से दूसरी शादी की थी। इब्राहिम पुत्र जाकिर ग्राम किशनपुर थाना मैलानी ने आठ माह पूर्व गांव के ही रफीक की पुत्री हसीना से 8 माह पहले कोर्ट मैरिज के माध्यम से शादी कर ली थी।  जिसका सोमवार सुबह 9:00 बजे गांव वालों ने गांव के ही रहने वाले इमामुद्दीन के गन्ने के खेत में शव पड़ा हुआ ग्रामीण ने देखा जिससे आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका के पति इब्राहिम की सूचना पर संसारपुर चौकी की पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। संसारपुर चौकी के दीवान ने बताया कि मृतका के चेहरे पर हल्के खरोच के निशान प्रतीत हो रहे थे और 1 फरवरी 2025 को मृतका के पति इब्राहिम का गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र आया था जिसमें इब्राहिम द्वारा बताया गया था कि 1 फरवरी की सुबह उसकी पत्नी हसीन बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। सुबह जब घर में लोग उठे तो देखा घर का दरवाजा खुला हुआ था और हसीना घर में नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button