डींगरपुर बना विकास से अछूता गांव, न जल की व्यवस्था न सफाई—ग्रामीणों में गहरा आक्रोश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क शाहजहांपुर : जनपद के ब्लॉक कांट के अंतर्गत ग्राम डींगरपुर में विकास कार्यों का हाल बेहद चिंताजनक है। गांव में आज तक विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी है। यहां की जीवनशैली बद से बदतर होती जा रही है। गांव की सभी नालियां कूड़े और गंदगी से भरी पड़ी हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भयंकर बदबू फैल रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी कभी-कभार ही आता है, वह भी सिर्फ हाजिरी लगाने के लिए। गांव के लगभग सभी हैंडपंप खराब हो चुके हैं और किसी भी नल में पानी नहीं आ रहा है। भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी पानी की किल्लत से बेहाल हैं।

शौचालयों की हालत भी बेहद शर्मनाक है। पिछली प्रधानी में बने शौचालय आज गोबर, कंडे और उपलों से भरे पड़े हैं। एक भी शौचालय इस्तेमाल के लायक नहीं है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान ने अपने ही गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाया है। प्रधान के प्रति लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है, और वे अब ग्राम विकास को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button