जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, बूथ लेवल एजेंट की सूची जल्द सौंपने के निर्देश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी राजनीतिक दल जल्द से जल्द बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सूची उपलब्ध कराएं।

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों को आवश्यक सूचनाओं का प्रेषण समय से किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में सुचारू समन्वय बना रहे। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को मिलकर कार्य करने पर जोर दिया, जिससे मतदाता सूची को सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी तान्या सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button