जिलाधिकारी ने अस्थाई गौआश्रय स्थल हटवा अब्बासपुर का किया निरीक्षण ग्राम पंचायत सचिव स्पष्टीकरण तलब

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज अस्थायी गौ-आश्रय स्थल, हटवा अब्बासपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत से गोवंशों की संख्या, ईयर टैगिंग, केयर टेकर की उपलब्धता तथा भूसा-चारे की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गौशाला में भूसा एवं हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा बीमार और कमजोर गोवंशों की विशेष देखभाल की जाय। शीत ऋतु को देखते हुए उन्होंने ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण करने तथा गौशाला परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिये। स्टॉक रजिस्टर एवं निरीक्षण रजिस्टर के अवलोकन के दौरान ग्राम पंचायत सचिव द्वारा स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और सचिव से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गौ-आश्रय स्थल के प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सरसवां प्रदीप कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button