हरदोई में गेहूं क्रय को लेकर जिलाधिकारी सख्त, क्रय गति बढ़ाने और जवाबदेही तय करने के निर्देश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गेहूं क्रय से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप गेहूं क्रय की रफ्तार को तेज किया जाए और किसानों को क्रय केंद्रों पर हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि जो विपणन निरीक्षक क्रय कार्य में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, उनकी जवाबदेही तय की जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे गांवों में जाकर किसानों से संवाद करें और प्रतिदिन क्रय प्रगति की समीक्षा करें।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को विपणन विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि क्रय प्रक्रिया पारदर्शी और किसान हितैषी होनी चाहिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, डिप्टी आरएमओ निहारिका सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button