
हरदोई कायस्थ समाज के अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव जी (पूर्व रीजनल मैनेजर, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक) की धर्मपत्नी श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव जी उम्र 60 वर्ष का अपराह्न 2 बजे हार्ट अटैक से बालाजी नर्सिंग होम में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल प्रातः 10 बजे श्रवण देवी स्थित शमशान घाट पर किया जाएगा। शोक संतप्त अशोक जी को सांत्वना देने उनके निवास पर सर्व श्री राजवर्धन श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, श्याम प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश अस्थाना, अजीत वर्मा, राम प्रताप श्रीवास्तव, अशोक सिंह लालू, हरि प्रकाश श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, धीरज अस्थाना, राजीव खरे, सुयश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव फौजी, आशीष श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, अम्बुज बाजपेई, मोनी ठक आदि उपस्थित थे।