थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी जनशिकायतें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली :थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से थाना गुरबख्शगंज पहुँचकर आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, राजस्व संबंधी समस्याओं, सड़क एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरण सामने आए।
जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सभी फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और विवादों को आपसी सुलह से निपटाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, नायब तहसीलदार रामकांत मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button