दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल: 1.136 करोड़ से बना घोसियाना मुक्तिधाम मार्ग, जनता को समर्पित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : अंतिम यात्रा—एक ऐसा क्षण जहाँ हर कदम संवेदना से जुड़ा होता है। घोसियाना मुक्तिधाम तक जाने वाला जर्जर मार्ग वर्षों से शोक संतप्त परिजनों के लिए पीड़ा का कारण बना हुआ था। टूटे-फूटे रास्ते और फिसलन भरे हालात अंतिम विदाई के क्षणों को और कठिन बना देते थे। आमजन की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसे महज सड़क निर्माण नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का विषय मानते हुए समाधान का संकल्प लिया, जो अब साकार हो चुका है।

क्रिटिकल गैप, विकास शुल्क निधि एवं क्षेत्र पंचायत निधि के कन्वर्जेंस से कुल 1.136 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस मार्ग का लोकार्पण विधायक योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख दिव्या सिंह ने संयुक्त रूप से किया। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग एवं क्षेत्र पंचायत लखीमपुर द्वारा समयबद्ध ढंग से पूरा कराया गया। डीएम ने कहा कि यह केवल सड़क नहीं, बल्कि जनहित और सम्मान का मार्ग है। 660 मीटर लंबाई में बनी सीसी सड़क, दोनों ओर इंटरलॉकिंग पटरी एवं सुदृढ़ नालियों के निर्माण से अब अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस मार्ग के निर्माण से पलिया और निघासन की ओर से आने वाले वाहन सीधे मुक्तिधाम पहुंच सकेंगे, जिससे महेवागंज, मेला मैदान और इमली चौराहा क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों को सम्मान

जनक और सहज मार्ग उपलब्ध हो सका है। मुक्तिधाम मार्ग से मिली राहत, सेटघाट तक बनेगा नया संपर्क मार्ग विधायक योगेश वर्मा ने घोषणा की कि शीघ्र ही मुक्तिधाम से सड़क मार्ग के जरिए सेटघाट को जोड़ा जाएगा। इससे मुक्तिधाम–सेटघाट–सैधरी तक नया संपर्क मार्ग तैयार होगा, जो क्षेत्रवासियों के लिए और अधिक सुविधा प्रदान करेगा। प्रमुख क्षेत्र पंचायत दिव्या सिंह ने भी जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी तरुणेन्द्र त्रिपाठी, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button