भूकंप की तबाही: 7.7 तीव्रता के झटकों से इमारतें ध्वस्त, सैकड़ों घायल, बचाव अभियान जारी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : थाईलैंड और पड़ोसी देश म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं, जिसमें अब तक 144 लोगों की मौत हो चुकी है और 730 से अधिक घायल हुए हैं। राजधानी बैंकॉक में एक निर्माणाधीन इमारत के मलबे में कई लोग फंसे हुए हैं, जहां राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।

भूकंप के बाद लगातार झटकों से लोग दहशत में हैं। अस्पतालों में घायलों की संख्या बढ़ती जा रही है, और प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। वैज्ञानिकों ने और झटकों की संभावना जताई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

सरकार ने मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए विशेष दल तैनात किए हैं, वहीं स्थानीय प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत शिविर लगा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि निर्माण में लापरवाही और कमजोर संरचनाओं के कारण क्षति अधिक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button