मां शारदा स्कूल भरावन में वितरित हुए परीक्षा फल टॉपरों को मिला मेडल

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई (भरावन ) : सोमवार को भरावन स्थित मां शारदा शिक्षण संस्थान में परीक्षा फल वितरण किया गया।इस दौरान स्कूल के प्रबंधक उर्मिला रवि पांडे ने बच्चों से कहा शिक्षा के मार्ग में कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें ।स्कूल टॉपर गरिमा शुक्ला 98.2 प्रतिशत, सानवी रस्तोगी 96 प्रतिशत तथा विवान प्रताप पांडेय 95 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले बच्चों ने स्कूल का गौरव बढ़ाया है इनके अभिभावक भी सराहना के पात्र हैं। बच्चों को स्वर्ण पदक पहना कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विवेक पांडे ने कहा बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार आधुनिक युग की सुविधाएं मुहैया कराते हुए बच्चों को एक सतत मार्ग पर बढ़ाने का प्रयास जारी है।इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टॉफ व कई अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button