फरधान पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरधान पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सुन्दर पुत्र कालू, निवासी सासिया कालोनी देवकली, थाना फरधान, जनपद खीरी है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में महिला उपनिरीक्षक महादेवी एवं कांस्टेबल सतपाल सिंह शामिल रहे।जनपद पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button