
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरधान पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थाना फरधान पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक फरधान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम कोरारा थाना फरधान निवासी सरनाम वर्मा पुत्र सोहनलाल, जगतपाल पुत्र खेमकरन एवं
अनिल पुत्र सियाराम को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। अभियुक्तों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते तथा 2140 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फरधान पर मु0अ0सं0 32/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जुनैद खां, हेड कांस्टेबल राकेश वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल गुलशन कुमार व विमल कुमार शामिल रहे।







