Farmers roared in the collectorate regarding their problems

भाकियू ( टिकैत ) के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी और जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित अतिरिक्त उप जिलामजिस्ट्रेट को सौंपा गया सात सूत्रीय ज्ञापन ! 

समस्याओं का शीघ्र समाधान न किए जाने पर भाकियू ने दी कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी ! 

       

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कन्नौज ( दिनेश दुबे ) : सोमवार को भारतीय किसान यूनियन  (टिकैत गुट ) ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदशर्न के दौरान नारेबाजी करते हुए किसान नेताओं ने भ्रष्टाचार में लिप्त प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को जमकर ललकारा ! स्थानीय अभिसूचना इकाई की सूचना पर जिलाधिकारी की ओर से अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार गौतम प्रदर्शनकारी किसानों के पास पहुंचे। अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट ने नवागत जिलाधिकारी की व्यस्तता का हवाला देते हुए किसानों का ज्ञापन लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों के जोशीले नारे गूंजते रहे। 

         सोमवार की दोपहर करीब सवा बारह बजे जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब प्रदेश के सबसे मजबूत किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत ) गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी और जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए दाखिल हो गए। पूर्व सूचना के तहत कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान यूनियन के नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने बरगद के पेड़ की छांव में बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय अभिसूचना इकाई और खुफिया विभाग की पूर्व सूचना के आधार पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार गौतम को किसानों के पास धरना स्थल भेजकर उनका ज्ञापन मंगवाया और किसान यूनियन के प्रमुख पदाधिकारियों को अपने कार्यालय कक्ष में बुलवाकर वार्ता भी की। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में भाकियू ने समधन नगर पंचायत के आंशिक क्षेत्र इस्माइलपुर की गलियों में गंदे पानी के भराव की मुख्य समस्या के साथ ही अघोषित बिजली कटौती, फूंके हुए ट्रांसफार्मर को समय से न बदलने, साधन सहकारी समितियों में समय से पहले खाद उपलब्ध करवाने, राजस्व विभाग के कानूनगो और लेखपालो द्वारा किसानों से बिना धन लिए उनका काम न करने तथा पुलिस द्वारा किसानों की जमीनों पर कब्जे करवाने की समस्या उल्लेख किया है। ज्ञापन में सात सूत्रीय समस्या रखते हुए कहा गया कि यदि समय रखते उनकी समस्याओं का निराकरण न किया गया तो किसान यूनियन कलेक्ट्रेट में अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने के लिए विवश होगा। प्रमुख किसान नेताओं के प्रतिनिधि मंडल से कार्यालय कक्ष में समस्याएं सुनते हुए नवागत जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। 

    धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष साजिद हुसैन, महिला सभा की जिलाध्यक्ष कुसुम चौहान, मोहम्मद मसरुल, चंदन पटेल, मो आमिर, संजू राजपूत, तौसीफ वारिश, अरुण कुमार सिंह, फराज अहमद, आलोक राजपूत, कुशल पाल, नीलेंद्र कुमार, सत्यम प्रजापति, सुरेश सिंह, फखरे आलम, राहुल कुमार व ऋषि यादव सहित अनेक किसान मौजूद रहे ! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *