सपा जिला उपाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता व अन्य पर एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई :  शहर कोतवाली में ट्रैफिक सिपाही गुरुदयाल सैनी ने एफआईआर दर्ज करवाई हैं जिसमे सरकारी कार्य मे बाधा डाले जाने और भय दिखाकर पैसों की मांग करने का आरोप लगाया है और साथ ही साथ पुलिस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से वीडियो वायरल किया, उन्होने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस भीषण गर्मी के दौरान सर्दी में हुई बहस का पुराना वीडियो वायरल किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से ये भी पता चला है कि पुलिस पूछताछ के लिए समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता के घर भी गई थी लेकिन वह घर पर मौजूद नही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button