निःशुल्क नेत्र जांच मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 13 जनवरी को

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क जौनपुर : लायन्स क्लब जौनपुर मेन एवं आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेन्स प्रत्यारोपण) शिविर का आयोजन मंगलवार, 13 जनवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर, कुत्तुपुर तिराहा, जौनपुर में किया जा रहा है। संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने आमजन से अनुरोध किया है कि इस निःशुल्क शिविर का अधिकतम लाभ उठाएँ तथा ज़रूरतमंद लोगों को शिविर में भेजने में सहयोग करें, ताकि उनकी आँखों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हो सके। इस शिविर में जाँच, ऑपरेशन, लेन्स प्रत्यारोपण एवं दवाइयों सहित किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

संयोजक सै. मो. मुस्तफा ने बताया कि मरीजों की निःशुल्क जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेन्स प्रत्यारोपण) आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम द्वारा किया जाएगा। रोगियों के भोजन, आवास एवं परिवहन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, साथ ही दवाइयाँ और चश्मे भी निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। ऑपरेशन के बाद तीसरे दिन मरीजों को इसी कैंप स्थल पर वापस छोड़ दिया जाएगा। यह शिविर प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को इसी स्थान पर आयोजित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button